BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7

Published on 10 Mar 2013 ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH. http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM http://youtu.be/oLL-n6MrcoM

Monday, March 3, 2008

शेयर बाजार में दूसरी बड़ी गिरावट

शेयर बाजार में दूसरी बड़ी गिरावट
सेंसेक्स 901 तथा निफ्टी 271 अंक लुढ़का

मुंबई (वार्ता), सोमवार, 3 मार्च 2008( 16:55 IST )


विश्व के शेयर बाजारों से मंदी के समाचार और मुद्रास्फीति की चिंता के बीच देश के शेयर बाजार आज रेत के किले की तरह ढहते नजर आए। बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के सेंसेक्स में अंकों के लिहाज से दूसरी तथा नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने तीसरी बड़ी गिरावट का स्वाद चखा।

सत्र की शुरुआत से ही बीएसई और एनएसई में बिकवाली का दबाव दिखा और इसके बाद यह उबर नहीं पाए। अमेरिका की मंदी ने शेयर बाजारों को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में रखा। शुक्रवार को अमेरिका के शेयर बाजारों में तीव्र गिरावट रही थी।

सेंसेक्स शुक्रवार के 17578.72 की तुलना में करीब 350 अंक नीचा 17227.56 अंक पर खुला और फिर इस स्तर से ऊपर नहीं उठ सका। नीचे में 16634.63 अंक तक गिरने के बाद समाप्ति पर इसकी तुलना में मामूली सुधरा और अंकों के लिहाज से दूसरी बड़ी 900.84 अंक अर्थात 5.12 प्रतिशत के नुकसान से 16677.80 अंक पर बंद हुआ। बीएसई के किसी भी वर्ग का सूचकांक बिकवाली से बच नहीं सका।

ऐसा ही हाल निफ्टी का दिखा। कारोबार के शुरू में यह शुक्रवार के 5223.50 अंक के मुकाबले 5222.80 अंक पर खुला और इसके बाद सुधर नहीं पाया। कारोबार में नीचे में 4936.05 अंक तक गिरने के बाद समाप्ति पर 270.80 अंक अर्थात 5.18 प्रतिशत के नुकसान से 4953 अंक पर बंद हुआ।

इससे पहले सेंसेक्स में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट इसी वर्ष 21 जनवरी के कारोबार में 1408.35 अंक थी। निफ्टी में सबसे बड़ा नुकसान भी इसी दिन 496.50 अंक का था। इसके बाद 22 जनवरी को निफ्टी में दूसरा बड़ा नुकसान 309.50 अंक था।

विदेशी शेयर बाजारों में हांगकांग का हैंगसैंग, जापान का निक्केई और ऑस्ट्रेलिया के सूचकांक नीचे रहे जबकि चीन में शंघाई कम्पोजिट में सुधार दिखा।

बीएसई के अन्य सूचकांकों में मिडकैप और स्मालकैप में क्रमश: 315.54 तथा 389.78 अंक का नुकसान हुआ। अन्य वर्गों में सर्वाधिक गिरावट धातु और इंजीनियरिंग सूचकांक में क्रमश: 940.65 तथा 936.89 अंक की रही। बैंकेक्स 679.29 अंक डूबा। रियलटी और आइल एंड गैस ने भी छह-छह सौ अंक से अधिक का गोता लगाया।

बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि बीएसई में 2766 कंपनियों के शेयरों के कामकाज में मात्र 14.32 प्रतिशत अर्थात 396 में सुधार हुआ, जबकि 2330 अर्थात 84.24 प्रतिशत के शेयर नीचे आए और मात्र 40 में कोई घटबढ़ नहीं दिखी। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में चार के शेयर फायदे और शेष सभी घाटे में रहे।

No comments:

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...