BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7

Published on 10 Mar 2013 ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH. http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM http://youtu.be/oLL-n6MrcoM

Saturday, April 20, 2013

राजनीति में होता है महिलाओं का शोषण By दिनेश शाक्य

राजनीति में होता है महिलाओं का शोषण

By 



http://visfot.com/index.php/news/9023-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%BF-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%88-%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%93%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%B6%E0%A5%8B%E0%A4%B7%E0%A4%A3.html

संसद में भले ही महिलाओं के आरक्षण का विरोध उनका प्रिय एजेण्डा हो लेकिन पार्टी के भीतर महिलाओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए वे भी बेचैन हैं। मुलायम सिंह यादव ने घोषणा की है कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के हर बूथ पर महिलाओं की तैनाती की जाएगी। उनकी योजना है कि हर बूथ पर कम से कम छह महिलाएं मौजूद रहेंगी। पार्टी के भीतर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की वकालत करनेवाले मुलायम सिंह यादव मानते हैं कि राजनीति में महिलाओं का शोषण होता है। आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने माना कि राजनीति में उन्हें विपरीत परिस्थितियों का सामना करना होता है।

मुलायम के मंसूबे हैं कि अगर महिलाओं ने पार्टी का दामन मजबूती से पकड़ लिया तो लोकसभा चुनाव में उनकी नैय्या पार लग जाएगी। मुलायम सिंह यादव ने पार्टी की महिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि "महिलाएं आगे आएगीं तभी समाजवादी पार्टी आगे बढ़ेगी। समाजवादी पार्टी महिलाओं के साथ न्याय, उन्हें विशेष अवसर दिए जाने तथा नर-नारी समानता के डा0 लोहिया के सिद्धान्त पर विश्वास करती है और इसे पूरा करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की नीतियां लागू हो रही है।"

श्री यादव ने कहा कि महिलाओं को विपरीत स्थितियां का सामना राजनीति में करना होता है। वे अपने घर-परिवार को छोड़कर पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी करती हैं। समाजवादी पार्टी उन्हें पूरा सम्मान देती है। उनके साथ कोई अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। पांच वर्ष तक महिलाओं ने संघर्ष किया और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई है। उन्हें निगमों, आयोगों  में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य बनाया गया हैं। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी में महिलाओं की संख्या ज्यादा है सबका मान सम्मान सुरक्षित रहेगा। श्री यादव ने कहा कि महिलाओं का शोषण दुनिया भर में होता आया है। आधी आबादी को दबाकर रखा गया है। समाजवादी पार्टी सभी किस्म के अन्याय के विरोध में है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को अनुशासन में रहकर जनता की समस्याओं के समाधान में रूचि लेनी चाहिए। कार्यकर्ता एक दूसरे के सुख-दुःख में शामिल हों। गरीबों और असहायों की भरसक मदद करें। राजनीति को सेवा का जरिया मानों, इसे धन कमाने का रास्ता नहीं बनाएं।

समाजावादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में महिलाओं ने विशेष योगदान दिया है। उन्होने बहुत संघर्ष किया है। उनका मान सम्मान बनाये रखा जाएगा। उन्हें सरकार और संगठन में अवसर दिए जाएगें। सरकार की योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुचेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं को कुपोषण से बचाने और उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए "न्यूट्रीशन मिशन" बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश पहला प्रदेश है जहॉ महिलाओं से छेड़छाड़ तथा उत्पीड़न से बचाव के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन की स्थापना हुई है और इसकी सभी ने प्रशंसा की है। अभी 108 नम्बर स्वास्थ्य परिवहन सेवा चल रही है जो बीमारों और दुर्घटनाग्रस्तो को अस्पताल पहुचाती है। अब शीघ्र ही 102 सेवा शुरू होगी जो महिलाओं को अस्पताल तक निःशुल्क पहुचाने का काम करेगी।

No comments:

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...