BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7

Published on 10 Mar 2013 ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH. http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM http://youtu.be/oLL-n6MrcoM

Friday, March 9, 2012

यूपी में अगले मुख्यमंत्री को लेकर रहस्य बरकरार

यूपी में अगले मुख्यमंत्री को लेकर रहस्य बरकरार

लखनऊ, नौ मार्च (एजेंसी) उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक कल अपना नेता चुनने के लिये बैठक कर रहे हैं लेकिन राज्य में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर अब तक रहस्य बरकरार है।

इस बारे में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और उनके पुत्र तथा प्रदेश सपा अध्यक्ष अखिलेश से किये गये सवालों का दोनों ने कोई सीधा उत्तर नहीं दिया।
मुलायम सिंह यादव से आज इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया और केवल इतना ही कहा कि मुख्यमंत्री के नाम का फैसला कल विधायक दल की बैठक में होगा।

अखिलेश यादव से इस बारे में पूछे जाने पर वह इस सवाल को ही टाल गये। इस बारे में चल रही अटकलबाजियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने भी कोई सीधा जवाब नहीं दिया और सवाल टाल दिया।

No comments:

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...