| Friday, 09 March 2012 13:20 |
द्रविड़ ने कहा, ''मैं यहां और दुनिया भर के भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का भी शुक्रिया करना चाहूंगा । क्रिकेट भाग्यशाली है कि आप लोग इसके प्रशंसक हैं और मैं इसलिये भाग्यशाली हूं कि मैं आपके सामने खेल पाया । भारत का प्रतिनिधित्व करना और खुद का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है और इस चीज को मैंने हमेशा ही गंभीरता से लिया है । '' आस्ट्रेलिया का दौरा काफी निराशाजनक रहा जिसमें उन्होंने 24.25 के औसत से आठ पारियों में केवल 194 रन बनाये । इससे भी हताशापूर्ण रहा कि अपनी मजबूत तकनीक के लिये मशहूर द्रविड़ आठ में से छह बार बोल्ड हुए । आस्ट्रेलियाई दौरे के बाद द्रविड़ के भविष्य पर अटकलें लगायी जा रही थी और अब उनके संन्यास लेने के फैसले से निगाहें एक अन्य महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण पर लग गयी हैं जिनके लिये भी यह दौरा निराशाजनक रहा । द्रवड़ि ने पिछले साल इंग्लैंड में वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन :तीन शतक: को देखते हुए उन्हें हैरानी भरा फैसला करते हुए वनडे टीम में चुना गया था । 'द वाल' के नाम से मशहूर द्रविड़ ने जून 1996 में आगाज किया था, हालांकि वह इंडियन प्रीमियर लीग के पांचवें चरण में जयपुर की फे्रंचाइजी राजस्थान रायल्स की अगुवाई करेंगे । द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैचों में 13,288 रन बनाये हैं और वह तेंदुलकर :188 टेस्ट में 15,470 रन: के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर हैं । उन्होंने 52.31 के औसत से 36 शतक और 63 अर्धशतक जड़े हैं । पाकिस्तान के लिये 270 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा । उन्हांने अप्रैल 1996 से सितंबर 2011 तक वनडे क्रिकेट खेला और 344 वनडे में 12 शतक, 83 अर्धशतक के साथ 39.16 के औसत से 10,889 रन बनाये । द्रविड़ के नाम टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 210 कैच लपकने का विश्व रिकार्ड भी है । उन्होंने स्लिप कैचों में मार्क वा को पछाड़ा था । इसके अतिरिक्त उनके वनडे में 196 कैच हैं । यह पूछने पर कि उन्होंने संन्यास पर फैसला करने पर कितना समय लिया तो द्रविड़ ने कहा, ''पिछले एक साल से मैं प्रत्येक श्रृंखला के बाद आकलन कर रहा हूं । जब मंै आस्ट्रेलिया से आया तो इसमें भावनाओं को दूर रखना चाहता था । मैंने सचिन से और टीम के साथियों से बात की और सभी इसके समर्थन में थे । '' द्रविड़ ने इस बात से इंकार किया कि आस्ट्रेलिया में खराब फार्म उनके संन्यास का कारण थी । उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि मेरा यह फैसला श्रृंखला पर आधारित था । यह काफी चीजों पर विचार के बाद किया गया । ये फैसले काफी चीजों पर आधारित होते हैं । '' |
BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7
Published on 10 Mar 2013
ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH.
http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM
http://youtu.be/oLL-n6MrcoM
Friday, March 9, 2012
राहुल द्रविड़ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राहुल द्रविड़ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बेंगलूर, नौ मार्च (एजेंसी) द्रविड टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। और कई वर्षों से भारतीय मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राहुल द्रविड़ ने आज टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय कैरियर को अलविदा कहा ।
No comments:
Post a Comment