BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7

Published on 10 Mar 2013 ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH. http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM http://youtu.be/oLL-n6MrcoM

Saturday, March 10, 2012

मुकेश अंबानी का सबसे अमीर भारतीय का तमगा बरकरार

मुकेश अंबानी का सबसे अमीर भारतीय का तमगा बरकरार

Friday, 09 March 2012 09:58

न्यूयार्क, नौ मार्च (एजेंसी) मुकेश अंबानी ने दुनियाभर में सबसे अमीर भारतीय होने का अपना तमगा बरकरार रखा है। पिछले साल उनकी दौलत में 4.7 अरब डालर की कमी आने के बावजूद वह अब भी दुनिया में सबसे अमीर भारतीय हैं। फार्ब्स पत्रिका की अमीरों की सूची में उन्हें यह स्थान दिया गया है।

मुकेश अंबानी ने अमीर भारतीयों की सूची में 47 अरबपतियों को पीछे छोड़ा है। भारत के दस धनी अरबपतियों की सूची में सावित्री जिंदल और उनका परिवार, सुनील मित्तल एवं परिवार, कुमारमंगलम बिरला, अनिल अंबानी और के.पी. सिंह शामिल हैं। हालांकि विश्व रैंकिंग में इनका स्थान 80 से लेकर 153 के बीच है।
फार्ब्स की इस पत्रिका में शामिल अरबपतियों की सूची में भारतीय मूल के नौ ऐसे धनी भी शामिल हैं जो कि देश से बाहर दूसरे देशों में रह रहे हैं। भारतीय मूल के ये अरबपति इंडोनेशिया, आयरलैंड, थाइलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका में रह रहे हैं। इन्हें मिलाकर भारतीय मूल के अरबपतियों की कुल संख्या 57 तक पहुंच गई। 
भारत के 48 अरब पतियों के पास कुल मिलाकर 194.6 अरब डालर की संपत्ति है। अरबपतियों की इस सूची में भारत की दो महिलायें शामिल हैं जो कि बड़े औद्योगिक घरानों से हैं। धनी लोगों की सूची में जिंदल समूह की सावित्री जिंदल 80वें स्थान पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 10.9 अरब डालर है। 

मीडिया समूह बेनेट कोलमैन की चेयरपर्सन इंदुजैन का दुनिया के धनी लोगों की सूची में 578वां स्थान है और उनकी कुल संपत्ति 2.2 अरब डालर आंकी गई है। 
भारत के सबसे धनी व्यक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन 54 वर्षीय मुकेश अंबानी दुनियाभर के धनी व्यक्तियों में 22.3 अरब डालर की नेटवर्थ के साथ 19वें स्थान पर हैं। फार्ब्स पत्रिका के अनुसार पिछले साल 4.7 अरब डालर गंवाने के बावजूद मुकेश अंबानी दुनियाभर में सबसे धनी भारतीय व्यक्ति हैं। 
विश्व सूची में आर्सेलर मिततल के चेयरमैन लक्ष्मी निवास मित्तल 20.7 अरब डालर की नेटवर्थ के साथ 21वें स्थान पर हैं। फार्ब्स के अनुसार मित्तल ने पिछले साल 10.4 अरब डालर की संपत्ति गंवाई। इतनी संपत्ति का नुकसान दुनियाभर में किसी को नहीं हुआ। और यही वजह है कि मित्तल 2004 के बाद पहली बार शीर्ष 10 में से नीचे आये हैं। 
विप्रो प्रमुख अजीम प्रेमजी फार्ब्स की पत्रिका में धनी भारतीयों की सूची में तीसरे स्थान पर है और विश्व सूची में उनका 41वां स्थान हे। उनकी संपत्ति 15.9 अरब डालर आंकी गई है। भारतीय एंटरप्राइजिज के सुनील मित्तल 8.1 अरब डालर की संपत्ति के साथ 113वें स्थान पर रहे हैं। रिलायंस अनिल धीरुभाई अंबानी समूह के अनिल अंबानी सूची में 118वें स्थान पर है।

No comments:

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...