BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7

Published on 10 Mar 2013 ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH. http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM http://youtu.be/oLL-n6MrcoM

Saturday, March 3, 2012

कटवा बलात्कार मामले में दो गिरफ्तार


कटवा बलात्कार मामले में दो गिरफ्तार

Saturday, 03 March 2012 15:48

बर्दवान :पश्चिम बंगाल:, तीन मार्च (एजेंसी) कटवा में 25 फरवरी को एक लोकल ट्रेन के यात्रियों से लूटपाट और एक महिला के साथ बलात्कार करने के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि नारायण शेख और फरीद शेख पर आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ उस समय बलात्कार किया, जब उसने लूटपाट का विरोध किया। इन दोनों को बीरभूम जिले के लाभपुर थाना क्षेत्र के चौहट्टा गांव से कल रात गिरफ्तार किया गया।
कटवा के एसडीपीओ ध्रुबज्योति दास ने बताया कि केटुग्राम थाने के पुलिस दल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को उनके निवास से धर दबोचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दोनों घटना के दिन अहमदाबाद-कटवा नैरो गेज यात्री गाड़ी पर सवार हुए और ट्रेन के गार्ड को बंधक बना लिया। दोनो ने चालक से कटवा में पचुंदी के निकट ट्रेन रूकवाने के बाद लूटपाट और बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।
दोनो को आज कटवा अनुमंडलीय अदालत में पेश किया गया।
घटना के दो दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय में कहा था कि महिला की मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार का कोई सुबूत नहीं है और सीपीआई :एम: ने साजिशन यह झूठी कहानी गढ़ी है।

No comments:

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...