BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7

Published on 10 Mar 2013 ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH. http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM http://youtu.be/oLL-n6MrcoM

Thursday, March 8, 2012

मुंबई में जहरीले रंग से होली की खुशी में भंग, 170 लोग अस्पताल में भर्ती

मुंबई में जहरीले रंग से होली की खुशी में भंग, 170 लोग अस्पताल में भर्ती

Friday, 09 March 2012 09:44

मुंबई, नौ मार्च (एजेंसी) धारावी में 'विषाक्त' रंग के शिकार 170 लोगों में अधिकतर बच्चे हैं।

धारावी में होली की खुशियों में उस वक्त भंग पड़ गया जब 'विषाक्त' रंग के शिकार 170 से अधिक लोगों को एलर्जी की शिकायत हुई। 
सायन स्थित लोकमान्य तिलक नगर निकाय अस्पताल में मौजूद एक सूत्र ने बताया, ''अस्पताल में जहरीले रंग के संक्रमण के 170 मामले आये।''
उन्होंने बताया कि बच्चों को कम से कम एक दिन के लिए निगरानी में रखा जाएगा। 
यह घटना आज दोपहर बाद धरावी के शास्त्रीनगर इलाके की है जिस वक्त होली का उत्साह चरम पर था तभी रंग के कारण अधिकतर लोगों ने एलर्जी की शिकायत की। 

अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, ''पीड़ित लोगों को चक्कर आने और उल्टी की शिकायतें हैं।''
उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने के बाद कुछ मामले गंभीर थे लेकिन उपचार के बाद उन मरीजों की हालत अब स्थिर है।
अस्पताल में भर्ती लोगों में 9 से 10 साल के बच्चे भी शामिल हैं।
पुलिस उपायुक्त धनंजय कुलकर्णी ने बताया, ''हमने अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।''
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वे उन दुकानों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं जहां से रंग खरीदे गए थे।

 

No comments:

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...