| Wednesday, 16 May 2012 20:31 |
सांसत में पड़े कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के लिए आज उस समय परेशानी और बढ़ गई जब सीबीआई ने उच्चतम न्यायालय के निर्देशों पर अवैध खनन में उनकी कथित भूमिका की जांच शुरू करते हुए उनके तथा उनके परिवार के कई सदस्यों के आवासीय परिसरों पर छापे मारे। उच्चतम न्यायालय के आदेश से लैस एजेंसी के अधिकारियों ने दो खनन कंपनियों पर भी छापे मारे जिन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में येदियुरप्पा के शासनकाल में सरकार से कथित अनुचित तरफदारी के बदले येदियुरप्पा परिवार से संचालित एक न्यास में विशाल धनराशियां दान की थीं। येदियुरप्पा पर आरोप है कि उन्होंने अपने परिवार द्वारा संचालित एक धर्मार्थ ट्रस्ट को दान दिए जाने के बदले दो कपंनियों को अनुचित लाभ पहुंचाया । सुबह छह बजकर 15 मिनट पर शुरू हुई छापेमारी हैदराबाद तथा बेंगलूर के सीबीआई अधिकारियों की संयुक्त टीम कर रही थी। अवैध खनन मामले में अपने निवास स्थलों पर सीबीआई छापे के कुछ ही घंटे बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा और उनके कुछ परिजन ने अग्रिम जमानत का आग्रह करते हुए सीबीआई अदालत का दरवाजा खटखटाया। वरिष्ठ भाजपा नेता के अतिरिक्त उनके दो पुत्र - बी. वाई. राघवेन्द्र और बी. वाई. विजेन्द्र, और दामाद सोहन कुमार ने आवेदन किया। अदालत ने सीबीआई को कल तक अपनी आपत्ति दाखिल करने का निर्देश दिया। कल मामला सुनवाई के लिए पेश किया जाएगा। छापे यहां येदियुरप्पा के डॉलर्स कालोनी और रेसकोर्स स्थित आवासों तथा उनके एक बेटे के स्वामित्व वाली कंपनी पर मारे गए । उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई जांच का आदेश तब दिया जब न्यायालय की तरफ से गठित अधिकार प्राप्त सामिति ने अपनी रिपोर्ट में येदियुरप्पा और कॉरपोरेट हस्तियों पर कई आरोप लगाए तथा केंद्रीय एजेंसी से जांच कराए जाने की सिफारिश की । |
BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7
Published on 10 Mar 2013
ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH.
http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM
http://youtu.be/oLL-n6MrcoM
Wednesday, May 16, 2012
येदियुरप्पा और उनके परिजन के यहां पड़े सीबीआई के छापे
येदियुरप्पा और उनके परिजन के यहां पड़े सीबीआई के छापे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment