| Saturday, 23 June 2012 10:45 |
सपा राज में लोकतंत्र फिर लौट आया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार ने सिर्फ सौ दिन में सूबे में कानून का राज स्थापित किया, विकास की गति तेज की, जनतंत्र बहाल किया, किसानों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, गरीबों और नौजवानों को बोध कराया कि सपा की सरकार उनकी अपनी सरकार है। सपा सरकार ने तरह-तरह की सुख सुविधाएं देकर लड़कियों को मंजिल की तरफ बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है। उनके मुताबिक, सपा के सामने मुख्य समस्या कानून का राज स्थापित करने और बिजली संकट से निबटने की रही है। उन्होंने कहा कि पिछली बसपा सरकार ने दोनों ही क्षेत्रों में उपेक्षा बरती थी। हत्या, बलात्कार, लूट, अपहरण का रिकार्ड बना था। इसमें बहुजन समाज पार्टी के ही मंत्री, विधायक शामिल थे। एक मेगावाट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ा था। मुलायम सिंह यादव के समय की योजनाएं ही तत्कालीन मुख्यमंत्री अपने नाम से दिखाती रही। अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर नियंत्रण करने में सफलता पाई है और बिजली संकट से निबटने की नई योजनाएं बनाई है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि आम जनता में यह भरोसा है कि मौजूदा सरकार संवेदनशील है। |
BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7
Published on 10 Mar 2013
ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH.
http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM
http://youtu.be/oLL-n6MrcoM
Saturday, June 23, 2012
अखिलेश सरकार के सौ दिन, किया कानून राज का दावा
अखिलेश सरकार के सौ दिन, किया कानून राज का दावा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment