| Monday, 18 June 2012 15:35 |
तिरूवनंतपुरम, 18 जून, (एजेंसी) माकपा के एक वरिष्ठ नेता ई पी जयराजन ने केरल विधानसभा में आंसू गैस के दो गोलों का प्रदर्शन किया। ऐसा माना जा रहा है कि ये वही दो गोले थे जिनका प्रयोग पुलिस ने पिछले सप्ताह विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों को तितर बितर करने के लिए किया था। विपक्ष के नोटिस का जवाब देते हुए त्रिवनचूर राधाकृष्णन ने इन आरोपों से इनकार किया कि पुलिस ने विरोध प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए क्रूरता बरती थी। ये प्रदर्शनकारी 14 जून को मुख्यमंत्री ओमान चांडी की बैठक के कार्यक्रम स्थल के सामने इकट्ठे हो गए थे। मंत्री ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तब तितर बितर करने की कोशिश की थी जब उन्होंने सड़क पर यातायात रोक दिया था और पुलिसवालों व उनके वाहनों पर पथराव करने लगे थे। जयराजन का आरोप था कि पुलिस ने बिना किसी उकसावे के लाठियां बरसानी शुरू कर दीं और आंसू गैस के गोले छोड़े। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शन इडुकी जिले के रहने वाले एसएफआई नेता अनीश रंजन की हत्या के दोषियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने के उनके आंदोलन का हिस्सा था। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन के दौरान कई छात्र घायल हो गए।
|
BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7
Published on 10 Mar 2013
ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH.
http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM
http://youtu.be/oLL-n6MrcoM
Monday, June 18, 2012
माकपा ने दिखाए विधानसभा में आंसू गैस के गोले
माकपा ने दिखाए विधानसभा में आंसू गैस के गोले
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment