| Wednesday, 21 March 2012 15:51 |
सपा सुप्रीमो आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे जामा मस्जिद पहुंचे और विधानसभा चुनाव में पार्टी को खुलकर समर्थन करने वाले बुखारी से करीब 45 मिनटों तक मुलाकात की। इसके बाद वह आईटीओ स्थित जमीयत के दफ्तर पहुंचकर मदनी से मिले। बुखारी से मुलाकात करने के तत्काल बाद मुलायम जमीयत के दफ्तर पहुंचे और मौलाना मदनी से मुलाकात की। इस बारे में मदनी ने 'भाषा' को बताया, ''मुलायम सिंह करीब आधे घंटे तक यहां रुके। उन्होंने आगे मुसलमानों के विकास के लिए किए जाने वाले काम मेंं हमारा साथ मांगा है।'' उन्होंने कहा, ''मैंने उनसे कहा कि प्रदेश के मुसलमानों ने आपसे बहुत उम्मीद लगा रखी है। इस समुदाय के लोगों ने सपा को एकजुट होकर वोट दिया और अब उनकी यह जिम्मेदारी है कि अपने वादों को पूरा करें। उन्होंने वादों पर अमल करने का भरोसा दिया'' इस बार के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा को 224 सीटें मिलीं है। वर्ष 1992 में अपने गठन के बाद से पार्टी ने प्रदेश में पहली बार इतने बड़े बहुमत से सरकार बनाई है। चुनावी घोषणा पत्र में सपा ने मुसलमानों को 18 फीसदी आरक्षण देने सहित कई वादे किए थे। |
BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7
Published on 10 Mar 2013
ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH.
http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM
http://youtu.be/oLL-n6MrcoM
Wednesday, March 21, 2012
वादा पूरा करने के लिये बुखारी व मदनी से मिले मुलायम
वादा पूरा करने के लिये बुखारी व मदनी से मिले मुलायम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment