BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7

Published on 10 Mar 2013 ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH. http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM http://youtu.be/oLL-n6MrcoM

Monday, February 6, 2012

'चप्पल, थप्पड़ से नहीं, वोट की चोट से बनेगी बात'

Monday, 06 February 2012 10:24

भदोही, 6 फरवरी (एजेंसी) वोट की चोट से बात बनेगी और इससे कांग्रेस को सबक मिलेगा।

योग गुरु बाबा रामदेव ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आज कहा कि 55 साल तक देश को लूटने वाली पार्टी के एक सज्जन उत्तर प्रदेश को बदलने के लिये पांच साल का वक्त मांग रहे हैं।
रामदेव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में किसी पार्टी का नाम लिये बगैर कहा कि केवल एक दल के भ्रष्टाचार के कारण देश विकास के मामले में पिछड़ गया है। अब चप्पल या थप्पड़ से नहीं बल्कि वोट की चोट से बात बनेगी और इस पार्टी को सबक मिलेगा।
उन्होंने कहा कि टूजी मामले में सिर्फ केन््रदीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम ही नहीं बल्कि पूरी केन््रद सरकार कठघरे में है। कांग्रेस ने देश को 55 साल तक लूटा है और अब उसी पार्टी के एक सज्जन उत्तर प्रदेश को बदलने के लिये पांच साल मांग रहे हैं।

रामदेव ने उत्तराखंड में 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान होने का श्रेय खुद को देते हुए कहा कि उनके प्रचार की वजह से ही वहां इतना मतदान हुआ है और अब वह उत्तर प्रदेश में भी वही अभियान चलाएंगे।
योग गुरु ने किसी दल का नाम लिये बगैर कहा कि मतदाताओं को एक पार्टी को छोड़कर किसी भी दूसरे दल को वोट दे देना चाहिये, क्योंकि उस एक दल में ही सारे भ्रष्ट भरे हैं।

 

No comments:

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...