BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7

Published on 10 Mar 2013 ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH. http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM http://youtu.be/oLL-n6MrcoM

Sunday, May 6, 2012

हिलेरी क्लिंटन भारत के अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले चरण में आज कोलकाता पहुंचीं

हिलेरी क्लिंटन भारत के अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले चरण में आज कोलकाता पहुंचीं

Sunday, 06 May 2012 16:08

कोलकाता, छह मई (एजेंसी) अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भारत के अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले चरण में आज कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता में दो दिन तक अपनी यात्रा के दौरान हिलेरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात करेंगी।
इससे पहले वह 1997 में मदर टेरेसा के देहांत के बाद कोलकाता आई थीं। हिलेरी की अगवानी आज भारत में अमेरिकी राजदूत नैन्सी पॉवेल तथा प्रदेश के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने की।
वह बांग्लादेश की राजधानी ढाका से यहां पहुंची और संभवत: भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के महिलाओं पर आधारित एक कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं। बाद में वह विक्टोरिया मेमोरियल जाएंगी।

अमेरिकी केंद्र के सूत्रों के अनुसार हिलेरी सोमवार की सुबह समाज के अनेक वर्गों के लोगों के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत कर सकती हैं।
राज्य सचिवालय राइटर्स बिल्डिंग में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
हिलेरी जिन मार्ग से जाएंगी और जिन जगहों का दौरा करेंगी वहां अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से लेकर हिलेरी के होटल तक के मार्ग में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

No comments:

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...