| Friday, 24 February 2012 15:20 |
नयी दिल्ली, 24 फरवरी (एजेंसी) पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भारत...बांग्लादेश सीमा पर एक बांग्लादेशी नागरिक को कथित तौर पर निर्वस्त्र करने, उसे पैरों से मारने और उसकी पिटाई करने के एक वीडियो के हाल ही में सामने आने के बाद बीएसएफ ने अपने आठ कर्मियों के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
उन्होंने कहा ''विश्लेषण के बाद हमने भारत ... बांग्लादेश की कुल 4,095 किमी सीमा के 107 किमी भाग में फैली अपनी 23 चौकियों की पहचान की है जो सीमा पर होने वाले अपराधों ... तस्करी, हिंसक हमले और गैरकानूनी तरीके से सीमा पार करने की दृष्टि से संवेदनशील हैं।'' बंसल ने कहा ''यह तो कुल सीमा क्षेत्र का एक छोटा भाग है। हमारा इरादा अपने बलों की संख्या इन इलाकों में बढ़ाने तथा गैर घातक हथियार मुहैया कराने का है।'' उन्होंने कहा कि ये कदम उठाए जाने पर बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश :बीजीएस: के साथ समन्वय से सीमा पर अपराध कम किये जा सकते हैं। बंसल ने कहा ''हमने इन चौकियों की सूची बांग्लादेश को देकर उनसे इन इलाकों में गश्त बढ़ाने को कहा है। अगर वे इन 23 सीमा चौकियों पर अवांछित गतिविधियों को रोक सकते हैं ... और हम भी अपनी ओर से प्रयास कर रहे हैं, तो मुझे लगता है कि सीमा पर अपराध में 50 से 60 फीसदी की कमी आ सकती है।'' उन्होंने कहा कि सीमा पर लोगों के साथ बीएसएफ अत्यधिक संयंम बरत रहा है जबकि आपराधिक तत्वों और तस्करों ने बल के गश्ती दलों पर हमले बढ़ा दिए हैं। बंसल ने कहा ''इस संयंम का नकारात्मक पक्ष यह है कि अब आपराधिक तत्वों को लगता है कि बीएसएफ उन पर गोली नहीं चलाएगी। इसलिए उनके हौसले बुलंद हैं और वे खुल कर बल पर हमले करते हैं।'' |
BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7
Published on 10 Mar 2013
ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH.
http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM
http://youtu.be/oLL-n6MrcoM
Friday, February 24, 2012
बांग्लादेशी हमला वीडियो: बीएसएफ का कर्मियों के खिलाफ कोर्ट मार्शल का आदेश
बांग्लादेशी हमला वीडियो: बीएसएफ का कर्मियों के खिलाफ कोर्ट मार्शल का आदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment