BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7

Published on 10 Mar 2013 ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH. http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM http://youtu.be/oLL-n6MrcoM

Thursday, February 23, 2012

कश्मीर घाटी में दो हिमस्खलन, सेना के 11 जवानों की मौत

कश्मीर घाटी में दो हिमस्खलन, सेना के 11 जवानों की मौत

hursday, 23 February 2012 11:03

श्रीनगर, 23 फरवरी (एजेंसी)। कश्मीर में हिमस्खलन की दो घटनाओं में कम से कम 11 जवानों की मौत हो गई। 
हिमस्खलन की इन घटनाओं में सेना के कुछ जवानों के फंसे होने की भी आशंका है।
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि हिमस्खलन की पहली घटना मध्य रात्रि के दौरान बांदीपोरा जिले के गुरेज इलाके में हुई जिससे यहां पदस्थ सेना की 109 वीं पैदल टुकड़ी की कार्यशाला प्रभावित हुई।
प्रवक्ता ने बताया कि इस टुकड़ी के 20 से अधिक जवान हिमस्खलन की वजह से बिखरी बर्फ की मोटी तह के नीचे दब गए।

उन्होंने बताया ''अब तक हम 15 जवानों को बचा पाए हैं। हमें आठ अन्य जवानों के शव मिले हैं।''
कुछ जवानों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है।
प्रवक्ता ने बताया कि गंदेरबाल जिले के सोनमर्ग इलाके में हिमस्खलन की दूसरी घटना हुई जिससे वहां स्थित सेना के एक शिविर के तीन जवानों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने घाटी के उच्च्ंचे इलाकों में ताजा हिमपात होने के बाद सोनमर्ग और गुरेज इलाकों में मध्यम हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की थी।

No comments:

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...