| unday, 04 March 2012 17:47 |
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज इन्हें ''जालसाजी'' करार दिया और कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी ''हैरतंगेज'' जीत हासिल करेगी। कल घोषित कई एग्जिट पोल में उप्र में समाजवादी पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दर्शाया गया है जबकि कांग्रेस के चौथे स्थान पर रहने की भविष्यवाणी की गयी है । दिग्विजय सिंह ने कहा , '' मैं एग्जिट पोल को 101 फीसदी खारिज करता हूं और मैं छह मार्च को बात करूंगा। सही मायने में , मैं प्रसारण प्राधिकरण को लिखूंगा कि वह संबंधित पक्षों से यह बताने को कहे कि एग्जिट पोल में वे अपनायी जाने वाली विधि की उचित तरीके से व्याख्या करें ।'' यह पूछे जाने पर कि राहुल गांधी चुनाव प्रचार में कांग्रेस का प्रतीक थे और परिणामों की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी, सिंह ने कहा , '' नेतृत्व किसी दल को केवल एक चेहरा देता है और हवा किस दिशा में बहेगी , यह तय करता है लेकिन इस हवा को वोटों में तब्दील करना पार्टी कार्यकर्ताओं का काम है ।'' चुनाव बाद गठबंधन की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है । उन्होने कहा , '' यदि हम एकमात्र सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरते हैं तो हम अपना दावा पेश करेंगे , अन्यथा विपक्ष में बैठेंगे।'' |
BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7
Published on 10 Mar 2013
ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH.
http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM
http://youtu.be/oLL-n6MrcoM
Sunday, March 4, 2012
एग्जिट पोल फर्जी: दिग्विजय
एग्जिट पोल फर्जी: दिग्विजय
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment