BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7

Published on 10 Mar 2013 ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH. http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM http://youtu.be/oLL-n6MrcoM

Saturday, January 15, 2011

Fwd: जल्द लॉन्च होगा ‘जनता टीवी’, विवेक सत्य मित्रम बने मैनेजिंग एडिटर,‘एक कदम आगे’ होगा पाक्षिक से साप्ताहिक, आजाद खालिद बने संपादक



---------- Forwarded message ----------
From: समाचार4मीडिया <mailer@samachar4media.com>
Date: 2011/1/15
Subject: जल्द लॉन्च होगा 'जनता टीवी', विवेक सत्य मित्रम बने मैनेजिंग एडिटर,'एक कदम आगे' होगा पाक्षिक से साप्ताहिक, आजाद खालिद बने संपादक
To: palashbiswaskl@gmail.com


 
श, 01/15/2011 - 11:05
जल्द लॉन्च होगा 'जनता टीवी', विवेक सत्य मित्रम बने मैनेजिंग एडिटर

जल्द ही लॉन्च होने जा रहे 'जनता टीवी' में बतौर मैनेजिंग एडिटर, विवेक सत्य मित्रम ने ज्वाइन किया हैं। विवेक ने अपने 8 साल के पत्रकारिता के कॅरियर में हमेशा कुछ नया करने की चाहत में बहुत कुछ पाया हैं। इससे पहले, वे इंडिया न्यूज़ में अपनी जोरदार पारी खेल चुके हैं। 'जनता टीवी' उन्हीं की देख रेख में लॉन्च होगा। यह नेशनल न्यूज़ और करेंट अफेयर्स का चैनल होगा।

आगे पढ़ें

 
'एक कदम आगे' होगा पाक्षिक से साप्ताहिक, आजाद खालिद बने समूह संपादक

'एक कदम आगे' गाजियाबाद से प्रकाशित होने वाला एक पाक्षिक अखबार है। यह अखबार 'फैक्ट ऑन लाइन' समूह का है। और यह आम-जन की खबरों को प्रमुखता देता है। अभी समूह ने फैसला किया है कि इस अखबार को पाक्षिक से साप्ताहिक करने का फैसला किया है इसके अलावा समूह ने एक मैगजीन भी जल्द ही लॉन्च करने का फैसला किया है। वरिष्ठ पत्रकार, आजाद खालिद को इस अखबार का समूह संपादक बनाया गया है

आगे पढ़ें

हम 'हमनी भोजपुरिया टीवी' के जरिए खांटी भोजपुरी को बढ़ावा देंगे: संजय कुमार
एच वी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड अपने ग्रुप का दायरा बढ़ाते हुए और भोजपुरी मीडिया के बढ़ रहे मार्केट को देखते हुए, भोजपुरी चैनल 'हमनी भोजपुरिया टीवी' लॉन्च कर रहा है। यह चैनल मनोरंजन चैनल होगा। इस चैनल का डिस्ट्रीब्यूशन न केवल इंडिया में होगा बल्कि इंडिया के बाहर जिस भी देश में भोजपुरी भाषा बोली जाती है वहां यह चैनल भोजपुरी लोगों को उनकी संस्कृति से परिचित करायेगा। चैनल पटना से ही प्रसारित होगा।

आगे पढ़ें

 
विशेष खबरें
संजय दुआ 'नेटवर्क18' के न्यूज़ मीडिया नेटवर्क के सीईओ नियुक्त
संजय दुआ, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और 'आईबीएन मीडिया ऑपरेशन' के प्रमुख को 'नेटवर्क18' के 'न्यूज़ मीडिया नेटवर्क' की नई जिम्मेदारी दी गई है यह विभाग समूह के पांच समाचार चैनलों के एडवरटाइजिंग सेल्स का प्रबंधन करता है। दुआ तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारी स्वीकार करेंगे।

'प्रभात ख़बर' का भागलपुर एडिशन जल्द होगा लॉन्च

'प्रभात ख़बर' जल्द ही अपना भागलपुर एडिशन लॉन्च कर पूरे बिहार में छा जाने की तैयारी कर रहा है। मुजफ्फरपुर के बाद, भागलपुर एडिशन के शुरू होने से अखबार अपने प्रतिद्वंदियों को काफी पीछे छोड़ चुका होगा। हालांकि, भागलपुर एडिशन मधुमास के चलते थोड़ा लेट हुआ है लेकिन अब कयास लगाये जा रहे हैं कि जल्द ही 'प्रभात ख़बर' भागलपुर एडिशन का शुभांरभ हो जायेगा।

 
मुंबई से एक और वेब न्यूज़ चैनल 'आमना-सामना' लॉन्च
मुंबईया ऑडियंस के लिए एक नया वेब चैनल आ रहा है जिसका नाम 'आमना-सामना' है। यह चैनल, फिलहाल अपने टेस्टिंग पीरियड से गुजर रहा है और दो महीनें बाद लॉन्च किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय, अंतर्रराष्ट्रीय, और राज्य की खबरों को प्रमुखता के साथ दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।

 
'ईटीवी' से 'महुआ न्यूज़' पहुंचे अशोक मिश्रा

'महुआ न्यूज़' से नए लोगों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। अब खबर है कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अनुभवी पत्रकार और 'ईटीवी' बिहार-झारखंड के सीनियर रिपोर्टर अशोक मिश्रा ने 'महुआ न्यूज़' ज्वाइन किया है। उन्होंने नई पारी की शुरुआत बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट की है।

 
'हमार टीवी' पर भोजपुरी बोलने वालों का दर्द

पुरबिया चैनल, 'हमार टीवी' पर भोजपुरी भाषा को बढ़ावा देने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। अभी चैनल, 'हमार टीवी' पर एक शो 'भोजपुरिया समाज के जुटान' प्रसारित किया गया। इस शो में दिल्ली में आयोजित प्रवासी सम्मेलन में मॉरीशस और हिंदुस्तान के कोन-कोने से आये भोजपुरी दिग्गजों डॉ. सरिता बुद्दू, जगदीश गोवर्धन, डॉ. अरूणेश नीरन, डॉ. बी.एन.तिवारी और मनोज श्रीवास्तव ने शिरकत की।  भोजपुरी के सुप्रसिद्ध कवि मनोज भावुक इस शो को होस्ट कर रहे थे।

 
'समागम' अब मीडिया की शोध पत्रिका के रूप में

मीडिया पर एकाग्र मासिक पत्रिका 'समागम' का प्रकाशन अब शोध पत्रिका के रूप में किया जाएगा। यह शोध पत्रिका हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। 'समागम' के संपादक, मनोज कुमार ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मीडिया का विस्तार हो रहा है और मीडिया शोध का कैनवास भी बड़ा हुआ है किन्तु शोध पत्रिकाओं का प्रकाशन अभी भी नगण्य है।

 
दिल्ली में 'पिच' की एक शाम री-ब्रांडिंग के नाम

मार्केटिंग की दुनिया की जानी-मानी मैगजीन 'पिच' द्वारा 12 जनवरी की शाम को दिल्ली के इंडियन इंटरनेशनल सेंटर में 'द आर्ट एंड साइंस ऑफ री-ब्रांडिंग' पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें, 'भारतीय मार्केटिंग जगत में बहुत तेजी से बदल रहे परिवेश में री-ब्रांडिंग के महत्व और चुनौतियों' को केस स्टडी के जरिए लोगो के सामने रखा गया।

 
'तहलका' को मिला सर्वश्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए 'आईपीआई इंडिया' अवार्ड 2010

साप्ताहिक न्यूज़ मैगजीन 'तहलका' को पत्रकारिता में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए बुधवार को नई दिल्ली में आईपीआई (इंटरनेशनल प्रेस इंस्टीट्यूट) इंडिया 2010 का अवार्ड दिया गया है। यह, अवार्ड 'तहलका' की ओर से मैगजीन के एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने समारोह के मुख्य अतिथि कानून मंत्री, वीरप्पा मोईली से ग्रहण किया

 
 
 
 
UNSUBSCRIBE If you want to be removed from the mailing list click on UNSUBSCRIBE link.
If you're having trouble viewing this email, please click here.
Access exchange4media.com on your mobile www.exchange4media.mobi



--
Palash Biswas
Pl Read:
http://nandigramunited-banga.blogspot.com/

No comments:

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...