| Thursday, 08 March 2012 13:40 |
न्यूयार्क, 8 मार्च (एजेंसी) अनिल और मुकेश अंबानी, अजीम प्रेमजी, नारायणमूर्ति, बिल गेट्स और वारेन बुफे जैसे धनी मानी व्यक्तियों के नामों वाली दुनिया के अरबपतियों की सूची में प्रत्येक 100 नाम में औसतन चार नाम भारतीयों के हैं। यह जानकारी एक अरब डालर :करीब 50 अरब रुपए: से अधिक की सम्पत्ति के मालिकों की एक ताजा सूची से मिलती है जिसे व्यावसायिक पत्रिका फोर्ब्स द्वारा हर वर्ष प्रकाशित किया जाता है। आधार परियोजना के प्रमुख नंदन नीलकणि, औषधि क्षेत्र के अजय पीरामल और के अंजी रेड्डी 1.4-1.4 अरब डालर की सम्पत्ति के साथ 913वें स्थान पर हैं। सूची में शेयर बाजार के खिलाड़ी राकेश झुनझुनवाला :1075वें:, किंगफिशर के विजय माल्या और स्पाइस समूह के बीके मोदी 1153वें स्थान पर हैं। सूची में आयरलैंड की नागरिकता प्राप्त पल्लोंजी मिस्Þित्री 9.7 अरब डालर की हैसियत के साथ 96वें नंबर पर हैं। उनके छोटे बेटे सायरस को टाटा उद्योग समूह की कमान संभालने के लिए चुना गया है। इस सूची में टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा का नाम नहीं है। सायर इस वर्ष के अंत में उनसे ही समूह की बागडोर संभालने जा रहे हैं। इस वर्ष की सूची में 128 नाम नए हैं जबकि पिछली सूची के 117 नाम बाहर हो गए हैं। सूची में सबसे अधिक 425 अरबपति अमेरिका के, 96 रूस के, 95 चीन, 55 जर्मनी, 37-37 ब्रिटेन और हांगकांग, 36 ब्राजील, 25 कनाडा, तथा 24-24 ताइवान और जापान के हैं। अमेरिकी अरबपतियों में ओरैकल के लैरी एलिसन 36 अरब डालर, न्यूयार्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग 22 अरब डालर , गूगल के संस्थापक-द्वै सर्गेई ब्रिन ओर लैरीपेज 18.7 अरब डालर, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग 17.5 अरब डालर, मीडिया मुगल रुपर्ट मर्डोक 8.3 अरब डालर और फैशन की दुनिया की हस्ती राल्फ लारेन 7.5 अरब डालर के नाम प्रमुख हंै। |
BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE 7
Published on 10 Mar 2013
ALL INDIA BAMCEF UNIFICATION CONFERENCE HELD AT Dr.B. R. AMBEDKAR BHAVAN,DADAR,MUMBAI ON 2ND AND 3RD MARCH 2013. Mr.PALASH BISWAS (JOURNALIST -KOLKATA) DELIVERING HER SPEECH.
http://www.youtube.com/watch?v=oLL-n6MrcoM
http://youtu.be/oLL-n6MrcoM
Thursday, March 8, 2012
दुनिया में हर 25 में एक अरबपति भारतीय
दुनिया में हर 25 में एक अरबपति भारतीय
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment